गुरुवार, 22 जून 2017

मैं उम्रभर उसका इंतजार देखता रहा...

जिसने कभी मेरा हाथ नहीं थामा, मैं उसकी राह देखता रहा ।
जिसने मेरे बारे में एक पल ना सोचा, मैं उम्रभर उसके बारे में सोचता रहा।
कहा पता था वो मुझसे इस कदर पेश आएगा, जिसका चेहरा बंद आंखो से देखता रहा।
मौहोब्बत करने के बाद लोग कहता है मैं वो ना रहा, ये जानने के लिए मैं कल पुरी रात आईना देखता रहा।
और वो मेरी किस्मत में ही नहीं था, मैं अपने हाथो की लकीरों उसका नाम देखता रहा।
समझ नहीं आया पागल कौन था, मैं जो उसे देखता रहा या वो जो दुनिया देखता रहा।

शुक्रवार, 16 जून 2017

जाल में आ जाऊंगा मैं...

तेरी जुल्फों के जाल में आ जाऊंगा मैं, तेरी बनाई इस चाल में जाऊंगा मैं।
तुझसे बिछड़ जीना मुश्किल था, पर नहीं पता था इस हाल में जाऊंगा मैं।
तुम्हारे साथ खुश रहन था, नहीं पता की तुमसे मौहोब्बत करके खुद को तन्हा हो जाऊंगा मैं।
तुम्हारे साथ रहकर मशहूर होना था, नहीं पता था जुदा होकर गुमनाम हो जाऊंगा मैं।
तुम पास थी तो हर जवाब था मेरे पास, नहीं पता था तुमसे दूर होने पर पहेली जाऊंगा मैं।
नहीं पता उम्र से बड़ी लड़की से मौहोब्बत करने की ये सजा मिलेगी,  कि हर पल हर सांस पछताऊगा मैं।।


रविवार, 11 जून 2017

वो अक्सर कहा करती थी...

वो कहती थी कि औरत जात है वफ़ा की... और ये लड़के होते हैं ना ये सब बेवफ़ा होते है... देखो तुम ये रसम तोड़ देना... मुझसे इतनी मौहोब्बत करना की सारी हदें तोड़ देना.. मुझे कभी छोड़ कर मत जाना मेरा दिल तोड़ कर मत जाना... वो अक्सर कहा करती थी कि मैं बहुत खुश हूं तुम्हारें साथ...देखो मैं ना तुम्हें किसी भी हालत में खोना नहीं चाहती... तुम्हारी यादों में रोना नहीं चाहती....  देखो मैं तुमसे बेहत प्यार करती हूं... मैं तुम्हारे बिना रह नहीं सकती तुम्हारे जाने का दर्द सह नहीं सकती... जाना अगर तुम मुझे नहीं मिलते तो क्या होता मेरा... तुम्हारे बिना तो मैं तन्हाइयों में कही खो जाती... तुम ना मिलते तो गहरी नींद सो जाती... देखो तुम ना कभी मुझसे नाराज ना होना... क्योकी मैं तुमको कभी उदास नहीं देख सकती.... तुम ना हर वक्त हंसते रहा करो.... जब तुम्हें हंसते हुए देखती हूं ना तो अपने सारे गम भूल जाती हूं... और हां जो ये तुम्हारें दोस्त है ना ये मुझे बिल्कुल अच्छे नहीं लगते तुम ना इनका साथ भी छोड़ दो.. जब ये तुम्हारे साथ नहीं होंगे तो तुम सिगरेट पीना भी छोड़ दोगे... वो अक्सर कहती थी कि कुछ ही दिनों की बात है बस फिर मेरा कॉलेज भी खत्म हो जाएगा... और ऑफिस में तुम्हारी भी प्रमोशन हो जाएगी फिर हम दोनों को फिर कोई अलग नहीं कर पाएगा... आज समझ आ रहा है वो सच ही कहती थी.. बस कुछ ही दिनो की बात थी.... बस कुछ ही दिन वो मेरे साथ थी.... जो कहती थी मुझे कभी मत छोड़कर जाना वोही मुझे छोड़ जाएगी... कभी सोचा नहीं था जो मुझे, मेरी आदाते, मेरे दोस्त बदलना चाहती थी वो एक दिन खुद इस कदर बदल जाएगी.... जो कहती थी कि मैं एक पल तुम्हें अपनी आंखो से दूर नहीं देख सकती वोही एक दिन सामने आने पर नज़रे चुराएगी.... सच मैं नहीं पता था मुझे जो मेरी इतनी परवाह करती थी वो एक दिन मुझे इस कदर रुलाएगी.... सच मैं नहीं पता था मुझे मौहोब्बत की बातें करने वाली ही मौहोब्बत का मजाक बनाएगी.... सच मैं नहीं पता था मुझे... नहीं पता था मुझे।।।

गुरुवार, 8 जून 2017

तुझे किसी से मौहोब्बत हो जाए...

खुदा करे तुझे किसी से मौहोब्बत हो जाए, फिर तु भी उससे जुदा हो जाए।
वो तुझे नज़रअंदाज़ करे, और तु उसका मुरीद हो जाए।
तु उसकी यादो में दिन-रात रोए, वो अपनी शोहरत में कही खो जाए।
तु उसका हर पल इंतजार करे, वो तुझे एक बुरे वक्त की तरह भुल जाए।।
तु उसके लिए हर दिन सपने संजोए, वो तेरी जिंदगी से गुमनाम हो जाए।
उसका हर ख्याल तेरी नीदो में घुंघरू पहन कर नाचे, वो हर रात बेचैनी से सो जाए।
वो दिन भी आए जब उसके सिवा कुछ दिखाई ना दे, वो तुझसे नज़रे चुराकर निकल जाए।
तु हर दम उसके लिए लिखता रहे, और वो इसे तेरी नादानी के किस्से बताता जाए।
तु हर रात सोचे की तु उसको भुल जाए, सुबह उठते ही तुझे फिर उसकी याद आ जाए।
खुदा करे तुझे किसी से मौहोब्बत हो जाए, फिर तु भी उससे जुदा हो जाए।

शुक्रवार, 19 मई 2017

मेरी वो बातें

मोहब्बत की जो बातें है वो उसको बतानी है।
जो रातों की कहानी है वो उसको सुनानी है।
कोई ऐसा पैतरा बतलाओं जो वो मेरी हो जाए।
है छोटी सी ये जिंदगी जो संग उसके बितानी है।।
वो मुझसे दूर है लेकिन हमेशा पास रहती है।
मैं सारी बातें भूल जाता हूं, पर वो याद रहती है।
कोई ऐसा रस्ता बतलाओं के वो मेरे पास आ जाए।
के मैं उस में खो जाऊ, के वो मुझमे में खो जाए।।







सोमवार, 27 फ़रवरी 2017

एम विद यू टिल दी एंड

तुझसे बिछड़कर अंधेरो में कही खो जाऊगा, तेरी यादों में बेचैनी से मर जाऊगा।
पर मै इतनी आसानी से तो हार नहीं मानने वाला, तू घुटने टेकेगा तभी घर जाऊगा।।
मैं अनकहा अनसुना सा किस्सा हूं, अगर तू कौशिश करेगा तो आसानी से सुलझ जाऊगा।
और मैं अगर कल कुछ बना तो भी, तुझे छोड़कर कभी नहीं जाऊगा।।

बुधवार, 8 फ़रवरी 2017

मैं बहुत दूर चला...

आपने तो कुछ किया ही नहीं, ये सब आपसे करवाया गया है
किसी समय मैं आपका हुआ करते था, अब आपको मुझसे से दूर कराया गया है
कुछ कर भी तो नहीं सकता मैं, सोचकर देखिए ये आपसे क्या करवाया गया है
 हर पल आपके लिए ही तो था मैं, पर अब मुझे आप ही की नज़रो में गिराया गया है।
सोचा नहीं था आप मुझसे इस तरह पेश आएंगे,  पर ये सच भी मुझे दिखाया गया है
महिनो का गुरुर मिनटो में चूर हो गया मेरा, जबसे मुझे मेरा चेहरा दिखाया गया है
जब ये देखा है आइना खुद से अंजान हूं खुद से, ना जाने ये मुझसे क्या करवाया गया है
मैने धोका नहीं दिया आपको, आप ही के हाथो आपके शहर को बर्बाद कराया गया है।

अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय प्रेम कथा

#पार्ट_1 नोट- ये कहानी काल्पनिक हो सकती है इसको अन्यथा न ले बस रोमांच के लिए इसको पढ़े तो बेहतर होगा।। प्यार, मोहोब्बत, इश्क़, वफ़ा ये वो शब्द ...