सोमवार, 8 जून 2020

मुझे नहीं पता ये कोरोना क्या है?


कोरोना कितना खतरनाक है कितना डराने वाला है ये आप किसी भी न्यूज़ चैनल पर देख सकते है... पर मसला ये है कि ये क्यों आया, कहा से आया, कब तक रहेगा, कितनों की मौत होगी, कितने संक्रमित होंगे और भी फला फला। ये भी आपको अलग अलग प्रकार के ज्ञानी अलग अलग तर्क देकर समझा देंगे।
खैर अब आइए मुद्दे पर और इससे होने वाले नुकसान पर जाइए रोजगार और अर्थव्यवस्था की बात नहीं कर रहा और मैं क्यों करू जब सरकार ही नहीं कर रही तो।
इसके आने से हमारे बीच के तनाव को देखिए और सोचिए खुदा ना ख़स्ता कल को ये कोरोना हम में से किसी को हो जाए तो लोग आपको किस नज़र से देखेंगे?
आपके मौहल्ले वाले आपसे बात करेंगे?
आपके कितने रिश्तेदार आपसे दूरी बनाएंगे?
और आपकी मौत हो गई तो आपको कंधा देने के लिए 4 लोगों की व्यवस्था कैसे होगी?
ऐसे ही बहुत सारे सवाल हैं जिसका आप जवाब तलाश करेंगे तो खुद की नज़रों में खुद को गिरा हुआ पाएंगे क्योंकि आपको पता है कि उस मौहल्ले में, उन रिश्तेदारों में, उन कंधा न देने वालों में आप खुद भी शामिल हैं।
शायद हम मंदिर, मज्जिद बंद होने के बाद अपनी संस्कृति को भूल गए हैं क्योंकि हमारे भगवानों ने और पूर्वजों ने हमें ये तो बिल्कुल भी नहीं सिखाया था कि हम किसी को यूही बेसहारा छोड़ दे विदेशों के तो पता नहीं पर हमारा भारत तो ऐसा बिल्कुल नहीं है या फिर हमने इस बीमारी को भगवान से भी बढ़कर मान लिया है जो हम इतना डर गए हैं।
जरूरत है तो बस इस अंधेरे में रोशनी जलाने की,
उन मरीज़ों को अपनापन का एहसास करने की
ताकि उन्हें भी लगे वो अकेले नहीं है।
क्योंकि हम सब उनके साथ खड़े हैं।
क्योंकि वो सब हमारे अपने हैं।
अंत में सौ बातों की एक बात जीवन और मित्यु सिर्फ उसके हाथ में है।
उसे हम चाह कर भी टाल नहीं सकते।
उस परमात्मा के अलावा कोई उसको एक सेकेंड के लिए भी आगे पीछे नहीं कर सकता।

रविवार, 7 जून 2020

न जाने मैं क्या चाहता हूं

मैं सब कुछ खोकर न जाने क्या पाना चाहता हूं,
शायद में खुद को खुद से मिलाना चाहता हूं।
यू तो रिश्ते हज़ारों हैं मेरी जिंदगी में
फिर क्यों मैं सबसे नज़रें चुराकर उससे मिलाना चाहता हूं
हर वक़्त खिलखिलाता गज़ब का वो शख्स है
जभी तो उसे अपना बनाना चाहता हूं।
और ख़ामख़ा मायूस हो रहा है वो शख्स ख्वाबों को सोच कर
मैं भी तो ख्वाबों जीना चाहता हूं मैं कहा उन्हें हकीकत बनाना चाहता हूं।
मैं सझता हूं तुम भी समझो रास्ते अगर है दोनों के
हो सकता है मंज़िल भी अलग हो मैं तो बस कुछ दूर साथ चलना चाहता हूं।
और सोचना मत ज्यादा, न परेशान होना,
मैंने कब तुमसे पूरी ज़िंदगी मांगी, बस कुछ वक़्त हमसफ़र बनकर जीना ही तो चाहता हूं।।

गुरुवार, 7 मई 2020

एक लंबा अरसा हो गया है


इन अंधेरी रातों में हर सपना खो गया है
बंद आंखों में हर अरमान सो गया है
और वो भी दिन थे जब हर रोज़ तुम्हारा दीदार होता था
अब तो तुम्हे देखे भी एक लंबा अरसा हो गया है।।
एक तम्मना थी तुम्हारी काली आंखों में डूबने की
एक ख्वाब था तुम्हे चूड़ियां पहनाने का
हर रात टिमटिमाते थे जो ख्वाब, उनमे अन्धेरा हो गया है
देखो न तुम्हे देखे एक लंबा अरसा हो गया है।।
और सुनों मोहोब्बत-ए-हमसफ़र अब जीना मुश्किल है
क्योंकि पतझड़ के इस मौसम को बसंत से प्यार हो गया है
दोनों का मिलना मुमकिन नहीं, अब तो इस दुनिया से ही गिला हो गया है
और तुम्हे एहसास भी है हमें मिले एक लंबा अरसा हो गया है।।

गुरुवार, 17 अक्टूबर 2019

फिर उसे मेरी याद रुला रही होगी...


आज फिर उसे मेरी याद रुला रही होगी,
         जब वो करवा चौथ की महंदी लगा रही होगी।
रचा के दोनों हाथों में सुर्ख काली मेहंदी,
         फिर गुस्से में मेहंदी से मेरा नाम मिटा रही होगी।
याद आ रही होगी पिछले बरस की रातें उसको,
        वो खिड़की से चांद को देखकर नज़रें चुरा रही होगी।
पूरी रात गुजरेगी कश्मकश में उसकी,
        फिर आधी रात में वो तकिए को सीने से लगा रही होगी।
सोच रही होगी बीते साल को वो,
            लाल जोड़ा पहनकर चूड़ियां खन्ना रही होगी।
और खाए सा जा रहा होगा रात का चांद उसे,
         वो अपनी उंगलियों को दांतों में दबा रही होगी।
पल भर में सोच रही होगी हजारों बार मुझे,
        आंखों में भरे समुद्र को बूंद बूंद बहा रही होगी।
आज पछता रही होगी बीते कल पर बहुत,
        खुद को मेरी बेवफाई के किस्से सुना रही होगी।
आज फिर उसे मेरी याद रुला रही होगी
         जब वो करवा चौथ की महंदी लगा रही होगी।


सोमवार, 16 सितंबर 2019

चालाक सी लड़की...


वो चालाक सी लड़की अब कमाल सी लगती है,
जब देखा था उसे तो कुछ खास नहीं थी… आज वही बेमिसाल सी लगती है।
शायद मुझे उससे मोहब्बत सी हो गई है,
यही वजह है की वो भीड़ में भी मुझे अब नायब सी लगती है।
न जाने कौन सा ताबीज़ पढ़ा है उसने मेरे नाम का,
अब उसकी काली जुल्फ़े भी मुझे रेशम का जाल लगती है|
और पहले तो वो अपनी पायल के शोर से मेरे ख्वाबो पर राज करती थी,
अब तो उसकी बिंदिया, टिक, लोग मुझपर चौतरफ़ा वार करती है।
कुछ वक्त के लिए तो मैं खुद को भूल जाता हूं
जब भारी भीड़ में चुपचाप आकर वो मेरे कानों में आहट भारी आवाज़ करती है।
न जाने कहा से गज़ब के मौलाना से पानी पढ़कर मुझे पिलाया है उसने,
आईने में खुद का अक्स देखते हुए भी लगता है कि वो सामने से मेरा दीदार करती है।
और मुझे यकीन है कि इस मोहोब्बत में मैं ही जान से जाऊँगा,
क्योंकि वो बहोत चालक लड़की है वो शौकीन है आराम से हलाल करती है।



रविवार, 10 फ़रवरी 2019

अंधेरी रातों मे उजाले की रोशनी जला रहा हूं































अंधेरी रातों मे उजाले की रोशनी जला रहा हूं, हार कर भी खुद को जीत का एहसास दिला रहा हूं।
दरवाजे जंग खाए जा रहे है कामयाबी के, मैं तालो में चाबियां घुमाए जा रहा हूं।
ना जाने किस मंजिल की तालाश में हूं मैं, अनजाने सफर पर बस चलता जा रहा हूं।
लोग कह रहे है तो सुमुद्र है, किसी को क्या पता कि एक तालाब सा सूखता जा रहा हूं।।
मायूसी इस कदर है की हर मौड़ पर इंतजार में है मेरे, मैं उसी से पता पूछकर आगे बढ़ता जा रहा।
लक्ष्य कुछ नहीं है जिंदगी का, फिर भी ना जाने किसी कटी पतंग की डोर से बंधा उड़ता जा रहा हूं। 
दिल को यकीं दुला रहा हूं कि मैं खुश हूं, पता नहीं  दिल विश्वास दिला रहा हूं, या दिमाग को झूठा करा रहा हूं।
किसी रोज चांद सा चमकता था मैं, पर अब तो शाम के सूरज की तरह डूबता जा रह हूं।।
सपने निलाम है मेरी और खुशियां गिरवी रखी है, मेरी औकात देखो अब आसुओं का भी सौदा करने जा रहा हूं।
कमी तो किसी चीज़ की नहीं है मुझे, ना जाने किसकी तालाश में बंजारा सा घूमता जा रहा हूं।
ना जाने क्या दुश्मनी है मेरी और वक्त की, ये मुझे मुझ मुझसे से दूर या मैं अपनो से दूर जा रहा  हूं।।

रविवार, 14 जनवरी 2018

उसने हमसफर कहकर मुझे गले से लगाया था

चंद दिनों पहले एक शख्स जिंदगी में आया था, जादूगर सा दिखाता है उसने मुझे मुझी से चुराया था।
कहती है उसे मेरे साथ रहना पंसद है, उसने रातों रात मुझे गले का मंगलसूत्र आँखों का काजल बनाया था।
एक रात मैने भी भरा था उसकी मांग में सिंदूर, उस दिन के बाद से उसमे अपनी पत्नी को पाया था।
उसने वादा किया है कि वो बदलेगी मेरे लिए, उस दिन मेरी आंखों में आंसुओं का सैलाब आया था।
इतना कुछ होने के बाद भी मेरे सपनों में वही आती है, उसने हमसफर कहकर मुझे गले से लगाया था।
बड़ा गुस्सा था जब उसे किसी ने अपशब्द कहे थे, जब मैने तुम्हें बताया तो तुमने मुझे बातों में धूमाया था।
तुमसे मोहब्बत बेइंतहा है मुझको, ये जानकर भी एक रोज तुम्हारा दोस्त तुम्हारे बीते कल की किताब लाया था।
कह रहा था पढ़ लो फिर नफरत उससे करोगे उससे, मुझे याद है मैने हँसकर उसे अपना जवाब बताया था।
दुख होता है जब लोगों से वो हँसकर बात करता है, क्योकी वो वही लोग है जिंहोने मुझे तुमसे दूर रहने के लिए समझाया था।
पर आज भी मैं खुद को तुम्हारी आंखो में तलाश करता हूं, पर पता नहीं क्यों ना तो मैं उनमे दिखता हूं ना कभी नज़र आता था।
खैर तुम्हारी मर्जी मेरे साथ जैसा चाहो बर्ताव करो, मैं तो हमेशा से तुम्हारा हूं तुम्हारा रहूंगा और तुम्हारा ही तो था।







अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय प्रेम कथा

#पार्ट_1 नोट- ये कहानी काल्पनिक हो सकती है इसको अन्यथा न ले बस रोमांच के लिए इसको पढ़े तो बेहतर होगा।। प्यार, मोहोब्बत, इश्क़, वफ़ा ये वो शब्द ...